high court news

आवास आवंटन मामलाः विधायक नवीन जायसवाल के मामले में टली सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Nov, 2020
1 min read 1.2k views
MLA Navin Jaiswal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड के विधायक नवीन जायसवाल के आवास खाली करने के एकलपीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई टल गई। बधुवार को राज्य सरकार की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया है। सरकार के शपथ पत्र में कहा गया है कि विधायक नवीन जायसवाल जिस आवास में रह रहे हैं, उसे मंत्री को आवंटित किया गया है। अभी तक 14 विधायकों को एफ टाइप आवास आवंटित हुए हैं।

सरकार की ओर से मंत्रियों और विधायकों को आवंटित आवास की सूची हाईकोर्ट को सौंपी गई है। गौरतलब है कि एकलपीठ ने नवीन जायसवाल को दो सप्ताह में आवास खाली करने का आदेश दिया था। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को राज्य के मंत्रियों और विधायकों को आवास आवंटित करने के लिए एक नीति बनाने का निर्देश दिया था, ताकि भविष्य में आवास आवंटन में पारदर्शिता हो।

See also  हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़े 12 साल पुराने मामले में आरोपी कारोबारी आरके अग्रवाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, चल रही सुनवाई को किया रद्द

नवीन जायसवाल की ओर से आवास खाली करने के आदेश को खंडपीठ में चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है कि उनके कनीय विधायकों को एफ टाइप आवास आवंटित कर दिया गया है जबकि उन्हें इसी तरह के आवास को खाली करने को कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने राजनीति से प्रेरित होकर ऐसा कार्य किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment