high court news

3.5 करोड़ के टी-शर्ट व 35 लाख की टॉफी घोटाले मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य स्थापन दिवस समारोह के आयोजन में की गई अनियमितता के मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इससे पहले भी हाई कोर्ट ने इस मामले में सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक इस मामले में सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया है। इस मामले में पर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से मामल में जवाब दाखिल करने के लिए समय दिए जाने की गुहार लगाई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने चार सप्ताह में राज्य सरकार से जवाब मांगा है

See also  CoronaVirus: मरीजों के लिए बेड आरक्षित करने के लिए दिल्ली सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

गौरतलब है कि पंकज कुमार यादव ने इसको लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनके अधिवक्ता राजीव कुमार के अनुसार स्थापन दिवस पर राज्य सरकार ने साढ़े तीन करोड़ रुपये के टी-शर्ट और 35 लाख रुपये की टॉफी की खरीदारी की थी। इसको राज्य के सभी स्कूली बच्चों को दिया जाना था। याचिका में कहा गया है कि स्थापन दिवस के एक दिन पहले पूरे राज्य के सभी स्कूलों के बच्चों में उक्त टी-शर्ट और टॉफी बांट दी गई, जो कि संभव नहीं है। इसलिए इस मामले की जांच एसीबी से कराने का निर्देश देने की मांग की गई है।

See also  अपील दाखिल करने के लिए पैसे नहीं थे, मुफ्त मिला अधिवक्ता का साथ तो सजायाफ्ता को मिली जमानत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment