Civil Court News

Fodder Scam: 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में 29 नवंबर से लालू प्रसाद की ओर से होगी बहस

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 17 Nov, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Lalu Prasad in Fodder Scam डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की ओर से 29 नवंबर से बहस शुरू की जाएगी। इस मामले की सुनवाई सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में चल रही है।

इस मामले में दूसरे अन्य आरोपियों की ओर से बहस की जा रही है। एक-दो आपूर्तिकर्ता आरोपियों को छोड़कर अन्य की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि तत्कालीन दो पशु चिकित्सक डा रामनाथ राम, डा रामाशीष सिंह एवं आपूर्तिकर्ता बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह की ओर से दलीलें रखी गई।

See also  Ranchi: दहेज उत्पीड़न के तीन आरोपियों की जमानत रद्द करने की याचिका खारिज

इसे भी पढ़ेंः National Games scam: सुविमल मुखोपाध्याय को नहीं मिली राहत, एसीबी कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

सुनवाई के दौरान तीनों की ओर से अपने- आप को निर्दोष बताया गया। आज भी अन्य आरोपियों की ओर से दलीलें रखी जाएगी। अब तक 56 लोगों की ओर से बहस पूरी कर ली गई है। बता दें कि डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद, आरके राणा, ध्रुव भगत सहित 112 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं।

पुलिस सेवा से हटाने की अपील पर सुनवाई टली
झारखंड हाईकोर्ट में पुलिस सेवा से हटाए गए सिपाहियों की ओर से दाखिल अपील याचिकाओं पर सुनवाई टल गई। अब मामले की सुनवाई 23 नवंबर को होगी। यह मामला हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डा रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था।

See also  Human Rights Day: महिलाओं को कोर्ट से मिले धार्मिक अधिकार, अब समाज को स्वीकार करने की बारीः चीफ जस्टिस

लेकिन अदालत के नहीं बैठने की वजह से मामले में सुनवाई टल गई। बता दें कि प्रार्थी दीपक कुमार राणा, धीरज कुमार व अन्य की ओर से अलग-अलग अपील याचिका दाखिल की गई है। प्रार्थियों ने एकल पीठ के आदेश को निरस्त करने की मांग की है। एकल पीठ ने राज्य सरकार के पुलिस सेवा से हटाने से संबंधी आदेश को सही ठहराते हुए इनकी याचिकाएं खारिज कर दी थी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment