high court news

बढ़ते प्रदूषण को लेकर हाई कोर्ट में धनबाद नगर निगम को प्रतिवादी बनाने की मांग

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 11 Jul, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः धनबाद में प्रदूषण रोकने के मामले में नगर निगम को प्रतिवादी बनाने के मामले पर 24 जुलाई को झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में सुनवाई होगी। धनबाद नगर निगम को प्रतिवादी बनाने के लिए प्रार्थी ने हस्तक्षेप याचिका दायर की है।

इसमें कहा गया है कि प्रदूषण रोकने के लिए धनबाद नगर निगम कोई कदम नहीं उठा रहा है। जबकि कई बार निगम से शिकायत की गयी है। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने इस मामले के सभी पक्षों से कहा कि हस्तक्षेप याचिका यदि कोई आपत्ति हो तो वह फाइल करें।

See also  आदेश के बाद भी पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल नहीं लाने पर पांच जुलाई को होगी सुनवाई

प्रदूषण रोकने के लिए हो रहा उपाय

सुनवाई के दौरान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अदालत को बताया गया कि बोर्ड ने अपना शपथपत्र दाखिल कर दिया है, लेकिन वह रिकॉर्ड में नहीं आ सका है। इसके बाद अदालत ने सुनवाई 24 जुलाई को निर्धारित की।
इस संबंध में ग्रामीण एकता मंच ने जनहित याचिका दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि धनबाद में प्रदूषण रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कदम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहता है। बीसीसीएल की ओर से बताया गया कि ढुलाई ढककर की जा रही है। पानी का छिड़काव लगातार होता है। साफ – सफाई पर ध्यान दिया जाता है। समय समय पर इसकी निगरानी भी की जाती है।

See also  जज ने पूछा लालू की तबीयत का हाल, वकील ने कहा, एम्स के इलाज से थोड़ा सुधार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment