high court news

Conspiracy to topple the government: हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश के आरोपी रवि केजरीवाल नहीं होंगे गिरफ्तार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Feb, 2022
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत में हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश में आरोपी झामुमो के पूर्व नेता रवि केजरीवाल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के राज्य सरकार के इस अंडर टेकिंग पर अदालत ने उन्हें प्रति शपथ पत्र दाखिल करने की अनुमति प्रदान की है कि इस बीच प्रार्थी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को चार सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई तक रवि केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। केजरीवाल की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अग्रिम जमानत की गुहार लगाई गई है।

See also  Assistant Professor: संविदा पर बहाली के मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ेंः Ceiling: ट्रिब्यूनल का आदेश नहीं मानने पर हाईकोर्ट नाराज, आरएमसी पर लगाया बीस हजार का जुर्माना

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद की ओर से कहा गया कि इस मामले में राज्य सरकार अतिरिक्त प्रति शपथ पत्र दाखिल करना चाहती है। इसलिए उन्हें समय प्रदान किया जाए। वादी की ओर से पूर्व महाधिवक्ता सह वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने इसका विरोध किया।

उन्होंने अदालत को बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी अशोक अग्रवाल के मामले में हाई कोर्ट पूर्व में संबंधित प्राथमिकी को देख चुकी है। दोनों पर आरोप बिल्कुल समान है। इस मामले में सरकार की ओर से दाखिल शपथ पत्र में भी दोनों पर समान आरोप लगाया गया है।

See also  प्रोन्नति पर लगी रोक हटी, झारखंड हाई कोर्ट ने कहा- अंतिम फैसले से प्रभावित होगा प्रमोशन

इसे भी पढ़ेंः Illegal construction: रांची के अपर बजार की 29 दुकानों को सील करने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, मंगलवार को होगी सुनवाई

ऐसे में सरकार किस नियत से समय की मांग कर रही है यह समझा जा सकता है। इस पर अदालत ने अपर महाधिवक्ता से कहा कि यदि सरकार की ओर से यह अंडर टेकिंग दी जाती है कि इस बीच प्रार्थी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तभी अदालत उन्हें प्रति शपथ पत्र दाखिल करने की अनुमति प्रदान करेगी।

इस पर अपर महाधिवक्ता की ओर से कोर्ट में अंडर टेकिंग दी गई है कि अगली सुनवाई तक प्रार्थी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इसके बाद अदालत ने इसको रिकॉर्ड पर लाते हुए सरकार को शपथ पत्र दाखिल करने की अनुमति प्रदान कर दी। मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।

See also  Ranchi: थाने में तोड़फोड़ और हमला मामले में आरोपी बिट्टू मिश्रा की याचिका खारिज, कोर्ट ने दिया निर्देश सरेंडर करने का

इसे भी पढ़ेंः Conspiracy to topple the government: हेमंत सोरेन सरकार गिराने के आरोपी अशोक अग्रवाल को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment