Civil Court News

सीएम हेमंत सोरेन पर टिप्पणी मामले में सांसद निशिकांत दुबे ने अदालत में दाखिल किया लिखित बयान

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
hemant soren and nishikant dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः फेसबुक व ट्वीटर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़े मामले में शनिवार को सांसद निशिकांत दुबे की ओर से लिखित बयान अदालत में जमा किया गया। उनके अधिवक्ता ने लिखित बयान कोर्ट में दाखिल किया। अब इस मामले में आगे की सुनवाई शुरू होगी।

इसके लिए अदालत ने 15 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। इस मामले में फेसबुक की ओर से 24 नवंबर को ही लिखित बयान अदालत में जमा कर दिया था। जबकि दूसरे नंबर के प्रतिवादी ट्वीटर की ओर से अब तक कोई उपस्थित नहीं हुआ है। उक्त मामले की सुनवाई रांची सिविल कोर्ट की सब-जज वैशाली श्रीवास्तव की अदालत में ऑनलाइन चल रही है।

See also  Court News: सड़क बनाने के नाम पर 1500 टन अलकतरा कर दिया गायब, 25 साल बाद कोर्ट सुनाएगी फैसला

इसे भी पढ़ेंः भूख से मौतः हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- राज्य में अब तक कितने लोगों की भूख से हुई मौत

दूसरी ओर हेमंत सोरेन की ओर से अदालत में दाखिल निषेधात्मक आवेदन पर प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करना है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने चार अगस्त को निशिकांत दुबे के साथ-साथ फेसबुक और ट्वीटर के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा किया है।

इस याचिका में सीएम की ओर से सांसद निशिकांत दुबे, फेसबुक और ट्वीटर पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा किया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment