high court news

16 साल से बकाया भुगतान नहीं करने पर बिहार के मुख्य सचिव हाई कोर्ट में तलब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 13 Feb, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्ति के 16 साल बाद भी बकाया भुगतान नहीं होने पर बिहार के मुख्य सचिव को पांच मार्च को हाजिर होने का निर्देश दिया है।

जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रार्थी को मुख्य सचिव को प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया।

अदालत ने कहा है मुख्य सचिव अदालत में हाजिर होकर बिस्कोमान को आर्थिक संकट से निजात दिलाने का सुझाव दें। अदालत ने उन्हें वर्चुअल हाजिर होने की छूट भी प्रदान की है।

सेवानिवृत्ति की योजना बनाएं मुख्य सचिव

मुख्य सचिव को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाए के भुगतान के लिए कोई स्कीम तैयार कर आने को भी कहा गया है। इस संबंध में विजय बहादुर सिंह ने याचिका दायर की है।

See also  Court News: दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- निजी शैक्षणिक संस्थान दिव्यांगों को आरक्षण से वंचित नहीं कर सकते

याचिका में कहा गया है कि प्रार्थी बिस्कोमान से 31 अगस्त 2007 को सेवानिवृत्त हुए हैं। लेकिन अभी तक उन्हें सेवानिवृत्त लाभ एवं अन्य बकाया का भुगतान नहीं किया गया है।

सुनवाई के दौरान बिस्कोमान के प्रबंध निदेशक ने शपथपत्र दाखिल कर बताया का बिस्कोमान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान में अभी पांच- छह साल लग जाएंगे। इस पर अदालत ने मुख्य सचिव को अदालत में हाजिर होकर जानकारी देने का निर्देश दिया।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment