high court news

स्वामी विवेकानंद लेक की सफाई को लेकर रांची नगर निगम से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
swami vivekanand lake in ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के ने रांची के स्वामी विवेकानंद लेक (बड़ा तालाब) को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए रांची नगर निगम को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। हालांकि सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम की ओर से अदातल से समय दिए जाने का आग्रह किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

सुनवाई के दौरान जब नगर निगम के अधिवक्ता ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की, तो अदालत ने कहा कि पूर्व में अदालत ने आपको समय दिया था, लेकिन आपकी ओर जवाब दाखिल नहीं किया गया है। इस पर अधिवक्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते कार्यालय में लोग कम आ रहे हैं और इसी बीच रांची नगर निगम के नगर आयुक्त का तबादला हो गया। इस वजह से जवाब दाखिल करने में देरी हुई है।

See also  हाईकोर्ट के अधिवक्ता एके रशीदी वक्फ को सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य बनाए जाने पर एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी ने दी बधाई

गौरतलब है कि इस मामले में हाई कोर्ट की अधिवक्ता खुशबू कटारूका ने जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में आरोप लगाया है कि बड़ा तालाब में आस-पास के सीवरेज का पानी आता है। सौंदर्यीकरण के नाम पर इसे चारो ओर से कंकरीट का बना दिया गया है। कुछ जगहों पर बड़े वाहन पार्क किए जाते हैं और उनकी धुलाई भी होती है, इसका सारा कचरा तालाब में ही जाता है। इसके चलते तालाब की हालात खराब हो रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment