Association

रांची में जल्द ही अधिवक्ताओं के लिए अलग से बनेगा कोविड केयर सेंटर

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 10 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
covid care center in ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट बिल्डिंग कमेटी के साथ एडवोकेट एसोसिएशन के साथ बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं के लिए अलग से कोविड केयर सेंटर बनाने पर सहमित बनी है। जल्द ही इसके लिए भवन की तलाश पूरी कर ली जाएगी। झारखंड हाईकोर्ट बिल्डिंग कमेटी के साथ हुई बैठक में एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि राज्य में अधिवक्ता भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।

हाईकोर्ट के वकील भी इससे अछूते नहीं है। ऐसे में वकीलों के लिए अलग से कोविड केयर सेंटर की बनाने की जरूरत है। एसोसिएशन की ओर से इस सेंटर में चिकित्सकों के साथ सभी संसाधन भी उपलब्ध कराने की मांग की गयी। इस पर बिल्डिंग कमेटी के सदस्यों ने सहमति जतायी।

See also  Court News: नाबालिग से जुड़े दुष्कर्म मामले में उपेंद्र राय दोषी करार, सजा पर सुनवाई 25 मई को

गौरतलब है कि पहले ही झारखंड हाईकोर्ट के जजों व कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद तीन भवनों में कोविड केयर सेंटर खुला है। इसके बाद से हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन से कोविड केयर सेंटर बनाने की मांग कर रहा था। बैठक में एसोसिशन की ओर से अध्यक्ष ऋतु कुमार, महासचिव नवीन कुमार और धीरज कुमार शामिल हुए।


इसी बैठक में इस बात पर भी निर्णय लिया गया कि अब झारखंड हाईकोर्ट में मैनुअल भी याचिकाएं दाखिल की जा सकेंगी। गुरुवार से झारखंड हाईकोर्ट में ऑनलाइन के साथ-साथ मैनुअल याचिका भी दाखिल होगी। मंगलवार को याचिकाओं की त्रुटि की जांच भी शुरु हो जाएगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment