Association

दो सप्ताह तक हाईकोर्ट के सभी काम बंद करने का मामला उठाने के लिए बार काउंसिल को लिखा पत्र

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Jul, 2020
1 min read 1.2k views
bar Association of jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के सभी कार्य दो सप्ताह तक स्थगित करने की अपनी मांग को लेकर झारखंड बार काउंसिल को पत्र लिखा है। पत्र में इस मामले को काउंसिल द्वारा उठाए जाने की मांग की गई है। हाईकोर्ट में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर एसोसिएशन के महासिचव नवीन कुमार ने झारखंड बार काउंसिल के चेयरमैन को पत्र लिखा है।
नवीन कुमारे की ओर से लिखे गए पत्र में कहा है कि रांची में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। झारखंड हाईकोर्ट भी इससे अछूता नहीं है। बुधवार को कोर्ट के 12 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में वकीलों को अपनी और अपने परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गयी है। इसलिए दो सप्ताह तक हाईकोर्ट के सभी कार्य स्थगित करने की मांग उठाई जाए।

See also  Ranchi/H Court: झारखंड में बाघ संरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने कार्यकारिणी की बैठक कर दो सप्ताह तक हाईकोर्ट के सभी कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद चीफ जस्टिस को पत्र लिखा गया था, लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर अभी तक कई कार्यवाही नहीं किया है।

इस कारण अब बार काउंसिल को यह मुद्दा उठाना चाहिए। ताकि अधिवक्ता, लिपिक व उनकी परिजनों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment