Association

अधिवक्ता प्रकाश यादव की हत्या के विरोध में झारखंड के अधिवक्ता 23 जुलाई को न्यायिक कार्य से रहेंगे दूर

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 22 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand state bar council
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने जमशेदपुर के अधिवक्ता प्रकाश यादव की नृशंस हत्या को गंभीरता से लिया है। काउंसिल ने इस घटना के विरोध में में 23 जुलाई को पूरे राज्य में न्यायिक कार्य मे हिस्सा न लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए काउंसिल की ओर से सभी जिला बार संघ को पत्र भी निर्गत किया गया है।

इसमें 23 जुलाई को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से दूर रहने के निर्णय से अवगत कराया गया है।

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने बताया है कि काउंसिल ने झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अब तक लागू नही करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बिना विलंब के इसे लागू करने की मांग किया है।

See also  झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन पीसी त्रिपाठी का निधन
bcj

काउंसिल की ओर से राज्य सरकार से प्रकाश यादव के परिजनों को एक करोड़ रुपया मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

गौरतलब है कि मंगलवार की देर रात अधिवक्ता प्रकाश यादव की जमशेदपुर के बिरसानगर में गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से अधिवक्ताओं में रोष है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment