Association

पहले की तरह अदालतों में होगी सुनवाई, स्टेट बार कौंसिल चीफ जस्टिस से करेगा मांग

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Oct, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand state bar council
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड स्टेट बार कौंसिल की कार्यकारिणी की बैठक में राज्य की अदालतों में पहले की तरह सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस से मांग करने पर निर्णय लिया गया है। इसके लिए कौंसिल के चेयरमैन को अधिकृत किया गया है। चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने बताया कि जल्द ही इसको लेकर चीफ जस्टिस से मिलकर मांग की जाएगी। अदालत में पहले की तरह सुनवाई नहीं होने से वकीलों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बार कौंसिल के चेयरमैन चीफ जस्टिस से मुलाकात कर सामान्य कोर्ट शुरु करने का आग्रह करेंगे। इसके बाद जो भी निर्णय होगा उस पर कौंसिल की कार्यकारिणी चर्चा कर अंतिम निर्णय लेगी।

इसे भी पढ़ेंः डीपीएस के डॉ राम सिंह, दर्शना पोद्दार बने झालसा के नामित सदस्य

See also  JSBC News: "खेल का मैदान नहीं, वकीलों को चाहिए चैंबर": झारखंड हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड के प्रस्ताव को चुनौती

कौंसिल की बैठक में लॉकडाउन और कोरोना संकट में एडवोकेट वेलफेयर ट्रस्टी कमेटी से वकीलों को दी गयी राशि का ब्योरा भी मांगा है। इस संबंध में पूर्व में भी कौंसिल ने ट्रस्टी कमेटी को पत्र लिखा था, लेकिन कमेटी ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। इस दौरान बार कौंसिल परिसर में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर निर्णय लिया गया। इसमें आवाज को रिकॉर्ड करने की भी सुविधा होगी। इसका लिंक बार कौंसिल के सभी सदस्यों को दिया जाएगा। इससे हर सदस्य कहीं से भी मॉनिटरिंग कर सकेगा।
बैठक में जमशेदपुर बार संघ की नई कमेटी को पदभार देने पर चर्चा की गई। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद ही नई कमेटी को पदभार देने पर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि एसोसिएशन के विवाद का मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद ही यहां चुनाव कराया गया था।

See also  Ranchi: जस्टिस R. मुखोपाध्याय की माता का निधन; मुख्यमंत्री सहित गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बार कौंसिल के एक सदस्य का जल्द होगा चुनाव

झारखंड राज्य बार काउंसिल के एक रिक्त पद पर जल्द चुनाव होगा। काउंसिल के सदस्य एवं वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन काउंसिल के सदस्य थे। सदस्य रहते ही उनका मनोनयन महाधिवक्ता के पद पर हो गया। बार काउंसिल इलेक्शन रूल के अनुसार सदस्य के महाधिवक्ता के पद पर मनोनयन के बाद काउंसिल के सदस्य से उनकी सदस्यता समाप्त हो जाती है। इस पद को भरने के लिए एक सप्ताह के अंदर चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए काउंसिल के चेयरमैन को अधिकृत किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment