मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

IAS Manish Ranjan: ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव को ईडी ने किया तलब 28 मई को, समय देने से किया इनकार, भेजा समन

---Advertisement---


IAS Manish Ranjan: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव व वर्तमान में राजस्व व भवन निर्माण विभाग के सचिव मनीष रंजन को ईडी ने अब 28 मई को बुलाया है। ईडी ने दूसरी बार नया समन जारी किया है। उन्हें उस दिन ईडी कार्यालय पहुंचने को कहा गया है। उनको पिछली बार 24 मई को समन कर बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने राजस्व विभाग के एक कर्मचारी को विशेष दूत के तौर पर भेज मनीष रंजन ने तीन सप्ताह के समय की मांग की। जिसे ईडी ने मानने से इनकार कर दिया है। ईडी ने मनीष रंजन से जुड़े कई साक्ष्य जुटाए हैं। मंत्री आलमगीर आलम और विभागीय इंजीनियरों के बयान में ठेकों के आवंटन में कमीशन के तौर पर मनीष रंजन की हिस्सेदारी का भी जिक्र किया गया है।

आलमगीर आलम से पूछताछ जारी : ग्रामीण विकास विभाग में 3000 करोड़ के प्रोसिड ऑफ क्राइम से जुड़े केस में शनिवार को ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ की। आलमगीर से टेंडर में आवंटन, डायरियों में पैसों के लेनदेन की इंट्री और कई बड़े टेंडरों में कमीशनखोरी से जुड़े सवाल पूछे गए।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देकर तीन हफ्ते का वक्त मांगा, जिसे ईडी ने किया खारिज :
विशेष दूत के माध्यम से भेजे गए पत्र में मनीष रंजन ने कहा है कि राज्य में चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी दौरे हो रहे हैं। प्रस्तावित चुनावी दौरों में सुरक्षा व्यवस्था व प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी उनकी है। ऐसे में उन्हें तीन हफ्ते का वक्त चाहिए। आगे उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री के धनबाद दौरे में सुरक्षा संबंधी गलतियां हुई थीं, इस मामले में भी वह रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। ईडी ने मनीष से उनके और उनके आश्रितों के बैंक खातों, चल- अचल संपत्तियों का विवरण भी मांगा था। यह जानकारी जुटाने के लिए भी मनीष ने वक्त की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: तीन साल की बीएससी डिग्री पर जेएसएससी ने रोकी नियुक्ति, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार; आठ सप्ताह में नौकरी देने का आदेश

High court news

HC News: सीसीएल और कंस्ट्रक्शन कंपनी विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस जया रॉय को नियुक्त किया आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ)

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment