Civil Court News

‘ईडी को न दें हेमंत सोरेन पर पूरा कंट्रोल, जान का खतरा’, पूर्व सीएम के दावे पर कोर्ट करेगी फैसला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Feb, 2024
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
हेमंत सोरेन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पांच दिनों तक पूछताछ की अनुमति ईडी को प्रदान कर दी है।

ईडी ने 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद हेमंत सोरेन को ईडी शनिवार को अपने साथ ले जाएगी। पांच दिनों की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को सात फरवरी को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हेमंत सोरेन की जान को खतरा, रात में जेल में रखें

hemant soren arrested
कोर्ट जाते हेमंत सोरेन

इस बीच हेमंत सोरेन के वकील प्रदीप चंद्रा ने एक याचिका कहा है कि हेमंत सोरेन से ईडी दिनभर पूछताछ करे। पूछताछ के बाद रात में उन्हें जेल या और कहीं सुरक्षित जगह पर रखा जाए।

See also  Ranchi News: अफीम तस्करी के अभियुक्त रघुवीर ठाकुर को 12 साल की सश्रम कैद, एक लाख जुर्माना भी

सुरक्षा की दृष्टिकोण से रिमांड अवधि के दौरान हेमंत सोरेन पर पूरा कंट्रोल ईडी को नहीं दिया जाना चाहिए। यह भी कहा गया है कि ईडी के पास हेमंत सोरेन की जान का खतरा है।

ईडी के पास सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। ईडी खुद की सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर है। जेल परिसर की अपनी सुरक्षा व्यवस्था होती है। रिमांड अवधि में ईडी हेमंत सोरेन से दिन में पूछताछ करे, इसमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन रात में हेमंत सोरेन को जेल में या विशेष कैंप जेल में रखा जाए।

हेमंत सोरेन की ओर से इस बहस का ईडी ने विरोध करते हुए कहा कि रिमांड में दो तरह की कस्टडी नहीं होती है। या तो हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में जेल में रखा जाए या रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ के लिए पूरा कंट्रोल ईडी को दिया जाए।

See also  Ranchi: राज्य भर की निचली अदालतों में पुन: उठने लगी है मॉर्निंग कोर्ट की मांग, हाईकोर्ट ने बार एसोसिएशन से मांगा मंतव्य

अनुसंधान में क्या पूछना है और कब तक पूछना है, यह कोई और तय नहीं कर सकता। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत शनिवार को अपना फैसला सुनाएगी।

मेडिकल चेकअप कराने का निर्देश

अदालत ने ईडी रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन का मेडिकल चेकअप कराते रहने का निर्देश दिया गया है। किसी तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना नहीं करने का भी निर्देश है।

पूछताछ के दौरान हेमंत सोरेन को अपने परिवार के सदस्य और अपने वकील से मुलाकात करने की छूट दी गई है। मुलाकात की अवधि 30 मिनट तक है। ईडी ने बुधवार को देर रात हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था।

See also  Ranchi: गांधी जयंती के अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारियों ने सिविल कोर्ट में चलाया गया स्वच्छता अभियान, दिया साफ-सफाई का संदेश

गुरुवार को ईडी कोर्ट में उनको पेश किया गया। पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए 13 फरवरी तक के लिए जेल भेज दिया गया।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment