Association

अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल सुदेश महतो से मिला

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 03 Jul, 2024
1 min read 1.2k views
WhatsApp Image 2024 07 03 at 10.39.12 PM scaled
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now



आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल 3 जुलाई को आजसू पार्टी के सुप्रीमो एवं झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के कांके रोड स्थित आवास पर मिल कर भारत के नये कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के संबंध में चर्चा की । इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इस नये कानून की जानकारी अधिवक्ताओं के साथ ही आमलोगों को भी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आमलोगों को नये कानून की जानकारी देने के लिए अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के सदस्यों को आगे आकर कार्य करना होगा। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो ने इस अवसर पर सुदेश महतो को आश्वस्त किया कि संघ के सदस्य आमलोगों को नये कानून भरतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की जानकारी देने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की उपाध्यक्ष रेखा वर्मा एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद भी उपस्थित थे।

See also  Promotion: 56 सहायक लोक अभियोजक को प्रोन्नति देकर बनाया गया अपर लोक अभियोजक, प्रोन्नति के साथ स्थानांतरण
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment