मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

CJI सूर्यकांत बोले: अस्पताल की तरह संवेदनशील बने न्याय व्यवस्था, गरीबों से उनकी भाषा में हो संवाद

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था को अधिक संवेदनशील और जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया है।

Cji in deghar
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • CJI सूर्यकांत पहुंचे देवघर, झालसा के कार्यक्रम में हुए शामिल
  • कहा- गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाना हमारा संकल्प

CJI in Devghar: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था को अधिक संवेदनशील और जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कानूनी सहायता के लिए अदालतों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, बल्कि विधिक सेवा प्राधिकरण खुद उनके दरवाजे तक पहुंचे।

न्याय प्रणाली का व्यवहार अस्पताल की तरह संवेदनशील होना चाहिए, जहां मरीज को सांत्वना के साथ इलाज मिलता है। इसी तरह न्यायिक व्यवस्था में भी जरूरतमंदों को भरोसा और अपनापन महसूस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबी, अशिक्षा और सामाजिक पिछड़ेपन के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए।

1987 के विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम की मूल भावना का उल्लेख करते हुए सीजेआई ने कहा कि कानूनी सहायता व्यवस्था को केवल आवेदन मिलने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। लीगल सर्विस अथॉरिटी, पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) को सक्रिय होकर जरूरतमंदों तक पहुंचना होगा।

साधनहीन और अशिक्षित व्यक्ति से यह उम्मीद करना उचित नहीं है कि वह कानूनी मदद के लिए शहर आए और कार्यालयों के चक्कर काटे। विधिक सहायता कार्यकर्ताओं को पीड़ितों के घर जाकर उनकी समस्याएं समझनी चाहिए और समाधान के लिए जरूरी मदद उपलब्ध करानी चाहिए।

अस्पताल की तरह संवेदनशील हो न्याय व्यवस्था

न्यायपालिका और स्वास्थ्य सेवा के बीच समानता बताते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर या नर्स के सांत्वना भरे शब्द मरीज को काफी राहत देते हैं। इसी तरह न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के व्यवहार में भी संवेदनशीलता और अपनापन होना चाहिए। तालुका अदालतों से लेकर जिला और उच्च न्यायालयों तक समाज के कमजोर वर्गों, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों के लिए न्याय के दरवाजे हमेशा खुले रहने चाहिए।

स्थानीय भाषा में हो संवाद

सीजेआई ने विधिक सेवा कार्यकर्ताओं को आम लोगों से उनकी स्थानीय भाषा और बोली में संवाद करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जब तक वंचित और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भाषा में उनकी समस्याएं नहीं सुनी जाएंगी, तब तक न्याय व्यवस्था और आम जनता के बीच की दूरी कम नहीं होगी। कानूनी औपचारिकताओं से आगे बढ़कर लोगों की बात समझना और उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी देना जरूरी है।

Cji in deghar CJI सूर्यकांत बोले: अस्पताल की तरह संवेदनशील बने न्याय व्यवस्था, गरीबों से उनकी भाषा में हो संवाद

प्रोजेक्ट शिशु की सराहना, दूसरे राज्यों में लागू करने पर जोर

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) की ओर से संचालित ‘प्रोजेक्ट शिशु’ की सीजेआई ने सराहना की। इस परियोजना के तहत गरीबी, भुखमरी और विपरीत परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित होकर बाल श्रम में धकेले गए बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह की पहल को देश के अन्य राज्यों में भी लागू करने की आवश्यकता बताई।

आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचे कानूनी जागरूकता

उन्होंने कहा कि विधिक सहायता और कानूनी जागरूकता का दायरा केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे सुदूर आदिवासी गांवों और दुर्गम इलाकों तक पहुंचाना होगा, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

जब तक अंतिम व्यक्ति को अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिलेगी, तब तक वह अपने हक के लिए आवाज नहीं उठा सकेगा। विधिक सेवा प्राधिकरण का निरंतर चलने वाला ‘रीच आउट’ कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

CJI की मुख्य बातें

अस्पताल की तरह संवेदनशील बने न्याय व्यवस्था, गरीब की भाषा में हो संवाद

गरीबों को अदालत बुलाने के बजाय उनके दरवाजे तक पहुंचे विधिक सेवा प्राधिकरण
न्याय से वंचित न रहे कोई, जरूरतमंदों तक खुद पहुंचे कानूनी सहायता तंत्र : सीजेआई

1987 के विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम की मूल भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने पर जोर
पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलंटियर्स को पीड़ितों के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनने का निर्देश।

स्थानीय भाषा और बोली में संवाद से ही न्यायपालिका और आम जनता के बीच की दूरी होगी कम। झालसा के ‘प्रोजेक्ट शिशु’ की सराहना, बाल श्रमिकों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल दूसरे राज्यों में लागू करने पर जोर।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

Big Breaking news.: संथाल बेटियों के संपत्ति हक पर झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी मुहर, 41 साल पुराने जमीन विवाद का अंत

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

High court news

HC News: देवघर चारा घोटाला अपील: लालू प्रसाद के वकील ने तीन सरकारी गवाहों को माफी देने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

High court news

HC News: नाबालिग बच्चे के साथ दरभंगा से दौड़ती रही पत्नी, बार-बार तारीख लेकर सुनवाई टालता रहा पति, हाईकोर्ट ने पति पर लगाया 25 हजार रुपये का हर्जाना

High court news

HC News: पलामू अवैध पत्थर भंडारण मामला: आरोपी धीरज कुमार को हाईकोर्ट से झटका, प्राथमिकी व संज्ञान आदेश रद्द करने की याचिका खारिज

Leave a Comment