Civil Court News

CoronaUpdate: छह मार्च तक रांची सिविल कोर्ट में फिजिकल सुनवाई पर रोक

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Mar, 2021
1 min read 1.2k views
Ranchi Civil Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची सिविल कोर्ट के करीब एक दर्जन अधिवक्ताओं के कोरोना संक्रमित होने के बाद दो मार्च से सिविल कोर्ट में फिजिकल सुनवाई नहीं होगी। न्यायायुक्त ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

छह मार्च तक सिर्फ वर्चुअल सुनवाई ही होगी। इसकी सूचना जिला बार संघ को दे दी गयी है। वकीलों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए फिलहाल फिजिकल सुनवाई पर रोक लगायी गयी है।

पिछले दिनों करीब एक दर्जन वकील कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद एसोसिएशन ने बार भवन को बंद कर दिया है और इसमें किसी के प्रवेश की इजाजत नहीं दी गयी है।

इसे भी पढ़ेंः Covid Vaccine: झारखंड हाईकोर्ट के जजों ने लगवाया कोरोना वैक्सीन

See also  बीमा से संबंधित हो झगड़ा, अब ऑनलाइन उस मामले को जल्द निपटाएं

बार भवन को सेनेटाइज किया जा रहा है। जिला बार एसोसिएशन प्रधान न्यायायुक्त को पत्र लिख कर कहा था कि वकील कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

ऐसे में यदि कोई वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं सके तो कोई प्रतिकूल आदेश जारी नहीं किया जाए। इस पत्र के आलोक में छह मार्च तक फिजिकल सुनवाई पर रोक लगा दी गयी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment