Civil Court News

सीएम मानहानि मामलाः निशिकांत दुबे ने कहा- भावना को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं था पोस्ट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 20 Oct, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
hemant soren and nishikant dubey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े शिकायतवाद पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से सब जज वन वैशाली श्रीवास्तव की अदालत में पक्ष रखा गया। निशिकांत दुबे की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया। निशिकांत दुबे कि ओर से कहा गया कि किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नियत से सोशल मीडिया पर टिप्पणी नहीं की गई थी।

यहां पर वही बातें कही गई, जो सार्वजनिक है। सासंद निशिकांत दुबे ट्वीट करके सिर्फ मामले की जांच की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ट्वीटर पर कई पोस्ट किए थे। इसको लेकर हेमंत सोरेन ने चार अगस्त को सांसद निशिकांत दुबे, फेसबुक और ट्विटर पर 100-100 करोड़ रुपये मानहानि का दावा किया था।

See also  टेंडर घोटालाः विधानसभा सत्र में शामिल हो पाए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ेंः कथित फर्जी मुठभेड़ में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट की गिरफ्तारी पर लगी रोक

सुनवाई के बाद 13 अक्टूबर को प्रतिवादी बनाए गए सांसद निशिकांत दुबे और फेसबुक ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से एक सप्ताह का समय मांगा। प्रतिवादियों के आग्रह को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए अदालत ने 20 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की। हालांकि, सीएम हेमंत सोरेन के अधिवक्ता अदालत नहीं आए और न ही फेसबुक और ट्विटर की ओर से ही जवाब दाखिल किया गया है। वादी के अधिवक्ता के उपस्थित नहीं रहने के कारण अब इस मामले में दुर्गा पूजा के अवकाश के बाद सुनवाई होगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment