Civil Court News

झारखंड राज्य बिजली बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसएन वर्मा समेत नौ के खिलाफ समन जारी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Oct, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। रांची की सीबीआई की विशेष अदालत में स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना, सिकिदिरी के रखरखाव एवं मरम्मत में 20.87 करोड़ रुपये के हुए घोटाला मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल किया। इस पर सीबीआई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सभी नौ आरोपियों को समन जारी किया है। इस घोटाले में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के तीन वरीय पदाधिकारी एवं झारखंड राज्य बिजली बोर्ड (जेएसईबी) के तत्कालीन अध्यक्ष शिवेन्द्र नाथ वर्मा समेत नौ लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी को समन जारी किया गया है। इस मामले में सीबीआइ ने दो जून 2016 को प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी।

See also  रांचीः ट्रिब्युनल का आदेश का अनुपालन न करने पर जेयूवीएल के बैंक खातों को किया जाएगा फ्रिज, कोर्ट ने दिया आदेश

सीबीआइ ने जेएसईबी के तत्कालीन अध्यक्ष शिवेन्द्र नाथ वर्मा, जेएसईबी के तत्कालीन वित्तीय सदस्य आलोक शरण, भेल भोपाल के सीनियर डीजीएम सुनीति कुमार मजूमदार, भेल पीडीएक्स, भोपाल के एजीएम आरके आर्या, भेल भोपाल के गुरुकृत सिंह सचदेवा, मेसर्स नॉर्थन पावर इरेक्टॉर्स लि. नई दिल्ली के संचालक नवनीत सागर मित्तल व उसकी कंपनी, मेसर्स फाइब्रेटेक मेरठ यूपी के संचालक आशुतोष मित्तल व उसकी कम्पनी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।

इसे भी पढ़ेंः High Court News: व्याख्याता नियुक्ति के मामले में जेपीएससी और सरकार से मांगा जवाब

गौरतलब है कि स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए वर्ष 2011-12 में टेंडर निकाला गया। टेंडर में न्यूनतम 59.75 लाख रुपये एवं अधिकतम 20.87 करोड़ रुपये का कंपनियों की ओर से आवेदन आया। आरोप है कि जेएसईबी के तत्कालीन अध्यक्ष एवं भेल के तीनों वरीय पदाधिकारियों ने आपराधिक साजिश एवं पद का दुरुपयोग करते हुए टेंडर में सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी को काम दे दिया, जबकि इस परियोजना के रखरखाव एवं मरम्मत में अधिकतम 2.5 करोड़ रुपये ही खर्च किया जाना था।

See also  जांच अधिकारी ने नहीं दी गवाही, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी साक्ष्य के अभाव में बरी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment