Civil Court News

Tender Commission: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत पर सुनवाई 27 जुलाई को, ईडी ने लिया समय

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
alamgir alam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tender Commission से प्राप्त बड़ी रकम का मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर 27 जुलाई को सुनवाई होगी। दाखिल जमानत याचिका पर शुक्रवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार काका ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। इस पर अदालत ने समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 27 जुलाई निर्धारित की है। आलमगीर आलम ने जमानत की गुहार लगाते हुए 18 जुलाई को निचली अदालत में याचिका दाखिल की है।

See also  टेंडर कमीशन घोटाला: मंत्री आलमगीर आलम से ईडी की पूछताछ जारी, तीन दिनों की मिली रिमांड

आलमगीर आलम ने गिरफ्तारी के 64 दिनों बाद चार्जशीट दाखिल होने के बाद जमानत की गुहार लगाई है। ईडी ने उनको 15 मई को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में हैं। यह गिरफ्तारी उनके आप्त सचिव संजीव कुमार लाल एवं उसका नौकर जहांगीर आलम के यहां से मिले 32.30 करोड़ रुपए नकद बरामदी मामले में किया गया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने पुलिस रिमांड पर लेकर लगातार 14 दिनों तक पूछताछ की थी। इस मामले में ईडी ने इस महीने की 4 तारीख को चार्जशीट दाखिल की है। इसी मामले में ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत नौ आरोपी जेल में है।

See also  पेगासस जासूसीकांडः केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- याचिका में कोई दम नहीं, विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment