Supreme Court News

सुप्रीम कोर्ट: पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
prem-prakash-ED
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची: बरियातू के चेशायर होम रोड जमीन की अवैध खरीब- बिक्री और अवैध खनन के मामले में प्रेम प्रकाश की जमानत पर सुनवाई पूरी करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सोमवार को ईडी और प्रेम प्रकाश का पक्ष सुनने के बाद जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। प्रेम प्रकाश के खिलाफ ईडी ने अवैध खनन और चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

See also  HC News: तारा शाहदेव प्रकरण: रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज


प्रेम प्रकाश की ओर से कहा गया कि प्रार्थी पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। इसका कोई दस्तावेज ईडी के पास नहीं है। ऐसे में ईडी का यह कहना पूरी तरह से गलत है कि अवैध खनन में वे प्रेम प्रकाश पंकज मिश्रा के सहयोगी हैं तथा उन्हें अवैध खनन की राशि मिलती थी। ईडी की जांच में किसी ने भी इस तरह की बात अपने बयान में नहीं कही है। इसलिए उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए। ईडी की ओर से प्रेम प्रकाश की जमानत का विरोध किया गया। ईडी ने कहा कि अवैध खनन में प्रेम प्रकाश भी मदद करते थे और उन्हें भी इसकी राशि पहुंचती थी। पंकज मिश्रा के साथ संबंध होने का साक्ष्य भी ईडी के पास है। इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती है।

See also  फैसलाः हाईकोर्ट ने कहा- शादीशुदा कर्मचारी को दूसरी महिला संग लिव इन में रहने के आधार पर नहीं किया जा सकता बर्खास्त
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment