मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Ranchi: डालसा रांची ने पंचायत के लोगों को कानून के प्रति किया गया जागरूक, अनगड़ा में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

---Advertisement---

Ranchi: झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त के मार्गदर्शन में बुधवार को अनगड़ा पंचायत भवन में डालसा के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी प्रदीप बड़ाईक, मालती कुमारी, तारा मिंज, शिला देवी उपस्थित थे। प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे जे.जे एक्ट, पोक्सो एक्ट इत्यादि की जानकारी दी। नशा उन्मूलन पर फोकस किये और कहा कि नशा न करें, नशा से धन और स्वस्थ दोनों पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बाल विवाह के रोकथाम के विषय पर बताया एवं बाल विवाह अधिनियम-2006 कानून की जानकारी लोगों को दी।

उन्होंने मोटर वाहन दुर्घटना में प्राप्त होनेवाले मुआवजा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित या पीड़िता मुआवजा के लिए डालसा कार्यालय में आवेदन दे सकते है। पीड़िता अगर महिला हो तो केस लड़ने के लिए डालसा की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता भी दिया जाता है। दहेज प्रथा कानून-1961 के बारे में विस्तार से बताये और कहा कि दहेज लेना और देना कानूनन अपराध है, इसमें सजा भी होती है। एमएसीटी एक्ट-1988 के बारे में जानकारी दी गयी। 14 दिसम्बर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी साझा की कहा कि वादकारी उक्त तिथि को आकर वादों का निस्तारण करा सकते है।


मालती कुमारी एवं तारा मिंज ने वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन की जानकारी दी। पीएलवी शीला देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं श्रम कार्ड की जानकारी दी और पेंशन से संबंधित लाभ लेने की बातें कहीं उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में इससे संबंधित आवेदन दे सकते हैं। ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी ने आगामी 14 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। लोक अदालत की सफलता के लिए अपने वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराने पर प्रकाश डाला। मौंके पर डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment