Jharkhand

Ranchi: झारखंड अधिवक्ता लिपिक संघ के सदस्य स्व. काशीनाथ बैठा के परिजन को डेथ क्लेम के रूप में मिला 50 हजार रुपए

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 10 29 at 3.42.23 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: राज्य में पहली बार किसी अधिवक्ता क्लर्क को डेथ क्लेम के रूप में 50 हजार रुपए स्वर्गीय अधिवक्ता क्लर्क के परिजन के मदद स्वरूप दिया गया। रांची जिला बार एसोसिएशन के नए बार भवन के पुस्तकालय रूम में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने स्व. काशी नाथ बैठा की पत्नी को 50 हजार रुपए का चेक सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह चेक भविष्य में की आवश्यकताओं को देखते हुए उनके परिजन को दिया गया है। इस राशि को बढ़ाकर एक या डेढ़ लाख रुपए करने की आवश्यकता है। यह राशि झारखंड अधिवक्ता क्लर्क वेलफेयर फंड कमेटी रांची के तहत डेथ क्लेम दिया गया है।

See also  ओएमआर शीट में गलत रोल नंबर सुधारने की कोर्ट ने नहीं इजाजत
image 12

रांची सिविल कोर्ट में रजिर्स्टड 145 अधिवक्ता क्लर्क हैं। इतिहास में झारखंड राज्य में पहली बार किसी अधिवक्ता क्लर्क को मरनोपरांत डेथ क्लेम दिया गया है। इस अवस पर झारखंड अधिवक्ता क्लर्क संघ के अध्यक्ष अवधेस कुमार सिन्हा, संरक्षक निरंजन तिवारी, सचिव ललन प्रसाद, सह सचिव अयुब अंसारी, कोषाध्यक्ष ललित दास गोस्वामी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, सदस्य मो. इस्तेयाकग अहमद, अजीत कुमार शर्मा, रोजामत अंसारी, कृपाल साहू, मो. इम्तेयाज, सुलेमान अंसारी, सत्यनारायण राम, कार्तिक महतो, सृष्टिधर महतो, सुधीर टोप्पो समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment