Civil Court News

Ranchi: धनबाद जेल हत्याकांड के आरोपी अभिमन्यु सिंह को नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 01 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में हुई सनसनीखेज हत्याकांड में जेल में बंद अभिमन्यु कुमार सिंह को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत ने सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। उसने 20 सितंबर को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी। मामले में अभिमन्यु सिंह पर आरोप गठित किया जा चुका है। मामले में सीआईडी की ओर से सबूत प्रस्तुत किया जा रहा है।

घटना दिसंबर 2023 कीः
धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की हत्या तीन दिसंबर 2023 को गोली मारकर कर दी गई थी। घटना की जांच सीआईडी को सौंपी गई। सीआईडी ने मार्च के पहले सप्ताह में तीन एवं जून महीने में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जिस पर अदालत ने संज्ञान लिया साथ ही आरोपियों को पुलिस पेपर सौंपा गया। अमन सिंह की हत्या के लिए धनबाद जेल में बंद विकास बजरंगी ने सुंदर को पिस्टल उपलब्ध कराई थी। उसी पिस्टल से अमन सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। जिसमें अन्य आरोपियों ने साथ दिया था।

See also  सरकार गिराने का मामलाः दो आरोपियों की जमानत पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मांगी केस डायरी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment