Civil Court News

Ranchi: पत्नी के साथ मारपीट मामले में दोषी पति राकेश सिंह की सजा बरकरार, अपील खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
cropped-court-logo.jpg
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Ranchi: पत्नी के साथ मारपीट करने के साथ मानसिक रूप से परेशान करने के मामले में सजायाफ्ता पति राकेश कुमार सिंह को झटका लगा है। सिविल कोर्ट रांची के न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल क्रिमिनल अपील सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। साथ ही उसकी सजा के बरकरार रखा है। दरअसल, डोरंडा के कुसाई कॉलोनी निवासी राकेश कुमार सिंह को न्यायिक दंडाधिकारी की एक अदालत ने बीते 30 अगस्त को उक्त आरोप में दोषी करार कर तीन साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई थी।

साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इसकी चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी। जिसे अदालत ने सुनवाई पश्चात खारिज करते हुए अभियुक्त को संबंधित कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया। बता दें कि पीड़िता के साथ राकेश सिंह की शादी मई 2006 में हुई थी। शादी के चार साल बाद जमीन खरीदने के नाम पर चार लाख रुपए दहेज की मांग करते हुए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की गई। पीड़िता ने मामले को लेकर 3 मई 2015 को डोरंडा थाने में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

See also  JPSC AE Exam: आर्थिक रूप से कमजोर को दस प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment