Jharkhand

Production Warrant: हेमंत सोरेन छह निर्धारित तारीखों में नहीं दर्ज कराई उपस्थिति, ईडी ने दिया पेशी का आवेदन, अगली तारीख 28 जून

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


समन की अवहेलनाः पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी द्वारा समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में दाखिल शिकायतवाद पर कोर्ट की ओर से जारी समन पर शनिवार को उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई। शनिवार को मामले में हेमंत सोरेन की ओर से उपस्थिति की तारीख निर्धारित थी। मामले में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अब ईडी की ओर से प्रोडक्शन वारंट जारी करने का आवेदन दिया गया। कारण हेमंत सोरेन पूर्व से जमीन घोटाले में जेल में हैं। प्रोडक्शन वारंट जारी होने के बाद हेमंत सोरेन को जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकेगा।

See also  Tender commission case: छह दिनों की पूछताछ बाद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की कोर्ट में पेशी 22 मई को

मामले की सुनवाई अब एमपी/एमएलए कोर्ट में हो रही है। बीते पिछले महीने एमपी/एमएलए कोर्ट में केस का स्थानांतरण सीजेएम द्वारा कर दिया गया था। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 28 जून निर्धारित की है। मामले में कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद पहली बार तीन मार्च को उपस्थिति के लिए समन जारी किया गया था। इसके बाद हेमंत सोरेन कोर्ट द्वारा छह निर्धारित तारीखों में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है।

मामले में स्वयं या अपने वकील के माध्यम से उपस्थिति कोर्ट में दर्ज करानी है। यहां बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वहां के सीजेएम कोर्ट में समन के बावजूद नहीं पहुंचने को लेकर शिकायतवाद दर्ज कराई है। उसी का हवाला देते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई है। ईडी के आठ समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। हेमंत सोरेन वर्तमान में जमीन घोटाला मामले में एक फरवरी से जेल में हैं।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment