high court news

High Court: कांग्रेस नेता सुरेश बैठा एवं विधायक समरी लाल ने अपनी-अपनी याचिका ले ली वापस

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 04 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाजपा के कांके विधायक समरी लाल के जाति प्रमाणपत्र मामले में राज्य सरकार और कांग्रेस नेता सुरेश बैठा ने गुरुवार को अपनी अपील याचिका वापस ले ली है। समरीलाल ने भी अपनी अपील याचिका वापस ले ली है। अपील याचिकाएं वापस लेने के बाद राज्य की जाति छानबीन समिति को समरीलाल के मामले में अंतिम आदेश जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने समरीलाल के जाति प्रमाणपत्र को गलत बताते हुए उसे निरस्त करने के आदेश रद्द कर दिया था।

अदालत ने छानबीन समिति को यह छूट दी थी कि वह चाहे तो दोबारा जांच कर सकती है। हाईकोर्ट के एकलपीठ के इस फैसले के खिलाफ सरकार, कांग्रेस नेता सुरेश बैठा ने खंडपीठ में अपील दायर की थी। समरीलाल ने भी इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी और कहा था कि जब जाति प्रमाणपत्र रद्द कर दिया गया है तो समिति को दोबारा जांच की छूट नहीं दी जा सकती। इस पर अदालत ने कहा था कि समिति जांच जारी रख सकती है, लेकिन अंतिम आदेश मामला कोर्ट में लंबित रहने के दौरान जारी नहीं कर सकती।

See also  Ranchi: व्यवसायी सुदेश केडिया को झटका, एनआईए द्वारा बरामद राशि वापस वाली याचिका हाईकोर्ट ने किया खारिज


उधर समरीलाल के निर्वाचन को भी कांग्रेस नेता सुरेश बैठा ने चुनौती दी थी। इसमें भी उनके जाति प्रमाणपत्र को गलत बताते हुए समरीलाल का निर्वाचन रद्द करने का आग्रह किया गया है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान खंडपीठ को बताया गया कि निर्वाचन याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसके बाद सभी ने अपील याचिकाएं वापस ले लीं। विधायक समरीलाल को राजस्थान का मूल निवासी होने का आरोप लगाते हुए उनके जाति प्रमाणपत्र को गलत बताया गया था और उसे रद्द करने का शिकायत सरकार से की गयी थी। सरकार के जाति छानबीन समिति ने जांच के बाद प्रमाणपत्र रद्द कर दिया था।

See also  दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी- पीड़िता से शादी करने से खत्म नहीं हो जाता दुष्कर्म का आरोप
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment