Civil Court News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में ईडी ने दाखिल किया जवाब, सुनवाई तीन अगस्त को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर सोमवार 22 जुलाई को ईडी की ओर से जवाब दाखिल किया गया। मामले में अब अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से बहस की जाएगी। मामले की सुनवाई एमपी/एलएलए मामले के विशेष अदालत में हो रही है।

हेमंत सोरेन की ओर से उनके अधिवक्ता ने पांच जुलाई को उक्त मामले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति में छूट से संबंधित याचिका दाखिल की है। मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी है। बता दें कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है। जिसमें सुनवाई जारी है। ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में जनवरी 2024 में शिकायतवाद दर्ज कराई है। ईडी के आठ समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

See also  कोरोना में जान गंवाने वाले डॉक्टर के परिजनों को डेढ़ करोड़ का मुआवजा मिलेगा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment