Civil Court News

धनबाद जेल हत्याकांड: जेल में सिपाही ने रिसीव किया था पिस्टल और जमादार ने बजरंगी तक थी पहुंचाई, पूरक चार्जशीट में खुलासा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 10 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 10 at 1.38.13 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

धनबाद जेल हत्याकांडः गैंगस्टर अमन सिंह को मारने के लिए मोबाइल पर कोड वर्ड में दो ब्रेटा पिस्टल जेल के बाहर से मंगाए गए थे। जेल सिपाही शिव स्नेही ने जेल गेट पर पिस्टल को रिसीव किया था। जेल जमादार जितेंद्र सिंह ने खाने के पैकेट में भरे पिस्टल और गोलियों को विकास बजरंगी के वार्ड तक पहुंचाया था। सीआईडी की पूरक चार्जशीट में यह खुलासा हुआ है। सीआईडी को दिए बयान में यूपी जौनपुर निवासी राहुल सिंह राजपूत ने इसका जिक्र किया है। सीआईडी ने राहुल सिंह का न्यायालय में धारा 164 के तहत भी बयान कराया है। मामले में अब तक रितेश यादव उर्फ सुंदर महतो, विकास कुमार उर्फ विकाश बजरंगी, सतीश कुमार उर्फ गांधी, चंदन यादव उर्फ ब्रजेश यादव, सहजाद कुरैशी, बंटी उर्फ धनु वर्मा, पिंटू सिंह उर्फ जयनेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

See also  मेकॉन के वरीय प्रबंधक उपेंद्रनाथ मंडल की अग्रिम जमानत सीबीआई कोर्ट ने की खारिज

राहुल ने सीआईडी को बताया कि एक माह पहले कतरास के कोयला कारोबारी मनोज यादव की हत्या में धनबाद जेल में बंद विकास बजरंगी और अमन सिंह के बीच विवाद हुआ था। अमन सिंह ने विकास के घरवालों को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं विकास ने भी अमन को मारने की चेतावनी दे डाली थी। हत्या से कुछ ही दिन पहले अमन सिंह का करीबी राहुल सिंह अपने गिरोह के वैभव यादव से मिलने विकास बजरंगी के वार्ड में गया था। उस दिन उसने विकास को किसी से फोन पर बातचीत करते सुना था। विकास किसी से कोड वर्ड में कह रहा था कि दो सेट और 40 चना भेज देना। खाने के पैकेट में डाल कर गेट पर सिपाही स्नेही को देने का निर्देश दिया था। एक घंटे बाद जमादार जितेंद्र सिंह वहां पर थैला में खाने का पैकेट लेकर पहुंचा था। जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि स्टोर रूम में सब्जी के झोले में छिपा कर पिस्टल रखे गए थे।

See also  HC News: 11 साल बाद जारी हुआ टीसी, स्कूल रिकॉर्ड में दो नाम एक ही क्रमांक पर; हाईकोर्ट ने किशोर घोषित करने की याचिका खारिज की
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment