Civil Court News

Court News: JSSC शिक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपी पर्यवेक्षक अविनाश की जमानत खारिज, कोर्ट ने कहा- आरोप बेहद गंभीर

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Jun, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2026 05 04 at 5.30.27 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित अनियमितता और अभ्यर्थियों को नकल कराने के मामले में आरोपी पर्यवेक्षक (इन्विजिलेटर) अविनाश कुमार उर्फ अवनीश कुमार को रांची सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। रांची के अपर न्यायिक आयुक्त (एजेसी-1) योगेश कुमार की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की नियमित जमानत याचिका (Regular Bail Petition) को खारिज कर दिया है।

सीसीटीवी फुटेज और अभ्यर्थी के बयान से खुली पोल

यह मामला टाटासिलवे थाना कांड संख्या XX/2026 से जुड़ा हुआ है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बीते 8 मई 2026 को महालोंग स्थित वीरुपाक्ष डिजिटल हब परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रदीप प्रसाद नामक एक अभ्यर्थी के पास से नकल की पर्ची (चीट) बरामद हुई थी। मामले की कड़ाई से जांच के लिए जब परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले गए, तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में साफ देखा गया कि पर्यवेक्षक अविनाश कुमार और एक अन्य व्यक्ति आलोक कुमार सिंह अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) अपने साथ ले जा रहे थे और कुछ समय बाद उन प्रवेश पत्रों के साथ नकल की पर्चियां छिपाकर वापस लौटा रहे थे।

See also  Jharkhand News/H Court: ईपीएफ में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, उद्योग विभाग को कड़ी फटकार, 30 जून 2026 तक सभी औद्योगिक इकाइयों का पंजीकरण अनिवार्य

कड़े कानून के तहत आजीवन कारावास तक का है प्रावधान

सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि जांच में मिले सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए अभ्यर्थी प्रदीप प्रसाद के कबूलनामे से प्रथम दृष्टया (Prima Facie) आरोपी अविनाश कुमार की संलिप्तता पूरी तरह स्पष्ट होती है। अदालत ने अपने आदेश में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपी पर राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा में अनुचित साधनों (नकल) के उपयोग में सहयोग करने का बेहद गंभीर आरोप है। नए और कड़े ‘झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम और निवारण) अधिनियम’ के तहत इस अपराध के लिए 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास (Life Imprisonment) तक की सजा का प्रावधान है। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपी इस कड़े कानून की धारा 22 में निर्धारित जमानत की अनिवार्य शर्तों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहा है, इसलिए उसे राहत नहीं दी जा सकती।

See also  Court News: हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव, हाईकोर्ट ने नगर आयुक्त को लगाई फटकार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment