मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Ranchi: विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

---Advertisement---


Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट से विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद की पीठ ने रबींद्रनाथ महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। पूर्व में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रार्थी की ओर से लगाए गए आरोप साबित नहीं हो सके। प्रार्थी की ओर से कोई ऐसा साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिससे यह पता चल सके कि रबींद्रनाथ महतो ने उक्त पंपलेट छपवाया था।

रबींद्र नाथ महतो की ओर अधिवक्ता अरविंद लाल, अनिल कुमार और अंकितेश कुमार झा ने पक्ष रखा। इस संबंध में संतोष हेंब्रम की ओर से हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की गई थी। प्रार्थी की ओर से याचिका में कहा है कि रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा चुनाव के दौरान एक पंपलेट छपवाया था। जिसके जरिए उनके खिलाफ चुनाव में दुष्प्रचार किया गया। इस कारण उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसलिए रबींद्रनाथ महतो का निर्वाचन निरस्त किया जाए। मामले में प्रार्थी की ओर से तीन लोगों की गवाही कराई गई थी। प्रतिवादी रबींद्रनाथ महतो सहित उनकी ओर से कुल 12 गवाहों की गवाही हुई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: डॉक्टर पति को पत्नी से नहीं मिला तलाक, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील; बेटी के लिए 15 लाख देने का आदेश

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

High court news

HC News: रिश्वत लेने के मामले में तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर और कैशियर बरी, FSL रिपोर्ट भी नहीं हुई थी पेश

Leave a Comment