Civil Court News

Ranchi: रिश्वत मामले में राजस्व कर्मचारी संजय को मिली कठोर कारावास, जुर्माना भी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: रिश्वत लेने के आरोपी नामकुम अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी संजय साव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अदालत ने कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत ने सोमवार को दोषी संजय साव को पांच साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं उस पर 45 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे अतिरिक्त 12 महीने सजा काटनी होगी।

अदालत ने बीते 25 सितंबर को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी पाकर जेल भेज दिया था। उस पर दाखिल खारिज करने के एवज में सूचक से 5 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने उसे रिश्वत की राशि के साथ 24 जुलाई 2010 को गिरफ्तार किया था। तत्कालीन डीसी ने गिरफ्तारी आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति प्रदान की थी। जिसे सुनवाई के दौरान अभियोजन को चिन्हित किया गया था।

See also  Ranchi/Highcourt: मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment