मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

खुशखबरी: प्रदेश के 30 हजार से ज्यादा वकीलों के लिए बड़ी खुशखबरी, पांच लाख तक मेडिक्लेम और नए वकीलों को भी हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपए साथ ही 14 हजार प्रतिमाह पेंशन भी

---Advertisement---

रांचीः राज्य की हेमंत सरकार ने चुनावी बिगुल बजने से पहले नए-नए सौगात देने में पीछे नहीं हट रही है। पहले मईया सम्मान योजना चालू किया। उसकी सफलता के बाद शुक्रवार को खबर आ रही है कि राज्य के 30 हजार से अधिक वकीलों एवं उनके परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपए का मेडिक्लेम का खर्च सरकार उठाएगी। इतना ही नहीं नए वकीलों को सहयोग के रूप में हर माह पांच हजार रुपए दिए जाने की बात कही गई है। साथ ही वकीलों को पेंशन के रूप में 14 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन भी मिलेगा। हेमंत सोरेन सरकार के तीन महत्वपूर्ण निर्णय शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पास किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है।इससे वकीलों में खुशी का माहौल है। लेकिन डर यह भी सता रहा है कि कहीं यह सिर्फ चुनावी घोषणा बन कर ही नहीं रह जाए। लेकिन यह व्यवस्था वर्तमान में सिर्फ एक साल के लिए ही की गई है।

इस संबंध में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो साल पूर्व भी वकीलों को लेकर कई तरह की घोषणाएं की थी। जो दो साल बाद भी धरातल पर नहीं उतरा है। चुनाव सर पर है तो इस तरह की घोषणा की जा रही है। यह पूरी तरह से चुनावी स्टंट है। अगर यह चुनावी स्टंट नहीं तो तत्काल इसे बार काउंसिल को इसकी अधिसूचना उपलब्ध कराए। ताकि राज्य भर के अधिवक्ताओं को इसके बारे में बताया जा सके।

आईए समझे सरकार कैसे खुश करना चाह रही वकीलों कोः

वकीलों को पूर्व से 7 हजार रुपए पेंशन दिया जा रहा है। अधिवक्ता कल्याण योजना के माध्यम से। इसमें सरकार अपने तरफ से और 7 हजार जोड़ेंगी। इस पर कुल 14 हजार पेंशन 65 साल के बाद वकालत छोड़ने के बाद मिलेगा। जहां तक मेडिक्लेम की बात है तो सरकार सिर्फ 9 करोड़ रुपए में 30 हजार वकीलों के स्वास्थ्य के ध्यान रख रही है। सरकार कह रही है कि प्रति वकील 6 हजार प्रीमियम देंगे। इस हिसाब से 30 हजार वकीलों का प्रीमियम 18 करोड़ हो रहा है। स्पष्ट है कि जो वकील नियमित वकालत कर रहें उन्हीं को लाभ मिल सकता है। चुनावी घोषण है। सिर्फ एक साल के लिए यह सब खेल है। आनेवाला दिसंबर में जो राज्य सरकार यहां आएगी। उसके माथे पर टिकरा फुटेगा।

इस संबंध में हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने झारखंड राज्य के अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार के इलाज पांच लाख तक की राशि स्वीकृत किए जाने और नये अधिवक्ताओं को पांच हजार रुपए प्रति माह वजीफा देने वाले फैसले का स्वागत किया है। हेमंत सोरेन सरकार का यह सराहनीय कदम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: जमीन की रजिस्ट्री रोकने का सरकारी हथियार खत्म! हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22ए को किया रद्द

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जस्टिस एसएन प्रसाद

Jhalsa News: कठिन परिस्थितियों लड़ने की शक्ति व्यक्ति के अंदर होती है, गलतियों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ेंः जस्टिस एसएन प्रसाद

JSBC News: एके चतुर्वेदी बने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए अध्यक्ष, रिंकू भकत उपाध्यक्ष

JSBC News: स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारियों और BCI के सदस्य का चुनाव 4 नवंबर को, मतगणना और परिणाम उसी दिन

cji-

HC News: तकनीक न्याय व्यवस्था सुलभ बनाने का माध्यम, जजों के विवेक और मानवीय निर्णय का विकल्प नहीं हो सकतीः CJI

Cji in deghar

CJI सूर्यकांत बोले: अस्पताल की तरह संवेदनशील बने न्याय व्यवस्था, गरीबों से उनकी भाषा में हो संवाद

Leave a Comment