high court news

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुबह नौ बजे करेंगे झंडोत्तोलन

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Aug, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
chief justice of jharkhan high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड हाईकोर्ट में सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए सादगीपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन तिरंगा फहराएंगे। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के जज, कोर्ट के पदाधिकारी व कर्मचारी ही उपस्थित रहेंगे। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ के अनुसार इस कार्यक्रम में कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।

इसके बाद हाईकोर्ट परिसर स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे झंडोत्तलन किया जाएगा। महाधिवक्ता राजीव रंजन झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार द्वारा सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर हाई कोर्ट परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

See also  Ranchi/H Court: सहायक आचार्य नियुक्ति में नॉर्मलाइजेशन फार्मूला पर विवाद, हाई कोर्ट ने मांगा याचिकाकर्ताओं का डिटेल

हाईकोर्ट में झंडात्तोलन कार्यक्रम होने के बाद झारखंड लीगल सर्विसेस अथॉरिटी (झालसा ) कार्यालय में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एचसी मिश्रा झंडोत्तलन करेंगे। वहीं, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में 10 बजे झंडोत्तलन करेंगे। यहां पर भी कोरोना संकट को देखते हुए सादगी से कार्यक्रम किया जाएगा।  

इसे भी पढ़ेंः झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कोरोना संक्रमित, दो दिनों के लिए सभी कार्य निलंबित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment