Civil Court News

Convicted in rape case: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नगड़ी का युवक दोषी करार, सजा का एलान 24 जून को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Convicted in rape case: पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने 15 जून को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अभियुक्त नगड़ी थाना क्षेत्र के कोटा निवासी संतोष उरांव को दोषी करार दिया है। साथ ही सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 24 जून की तारीख निर्धारित की है। अभियुक्त पर नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप है।

घटना को लेकर नाबालिग के परिजन ने नगड़ी थाना में 10 दिसंबर 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता, आईओ, डॉक्टर समेत पांच गवाहों को प्रस्तुत किया गया है। अभियुक्त ने सजा से बचने के लिए पहले अपने आप को जुवेनाइल होने की गुहार लगाई। इस पर उसकी मां ने कोर्ट में जुवेनाइल आवेदन दिया। कहा गया कि घटना के समय मेरे बेटे की उम्र 18 साल से कम थी।

See also  मनी लाउंड्रिंग: फर्जी चालान से अवैध कमाई के मामले में सिंघानिया एवं रूंगटा पर आरोप गठित, 26 जून से गवाही

कोर्ट ने इस पर मेडिकल बोर्ड कर गठन के उसकी जांच कराई। सिविल सर्जन के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड ने अभियुक्त की उम्र की जांच की। जिसमें घटना के समय उसकी उम्र 20 से 21 साल होने की बात कही गई। इसी आधार पर अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जुवेनाइल आवेदन को खारिज कर दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment