मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

लालू प्रसाद की जमानत रद करने पर सुप्रीम कोर्ट में बोले कपिल सिब्बल- लालू की किडनी हुई है ट्रांसप्लांट

HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
---Advertisement---

नई दिल्लीः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत रद करने की सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि लालू प्रसाद ने 40 माह जेल में बिताए हैं। जमानत पर रिहा होने पर उनके किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है।

इस पर सीबीआई की ओर से एएसजी एसवी राजू ने कहा कि इस मामले में कानून के अनुसार स्पष्ट सवाल उठता है। हाई कोर्ट का आदेश पूरी तरह से गलत है।

इसे भी पढ़ेंः ED के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, कहा- समन अवैध

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने गलत धारणा पर जमानत दी है कि उन्होंने सजा का आधी अवधि से ज्यादा समय जेल में बिताया है। इसलिए उनकी जमानत रद की जानी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। अदालत ने कहा कि इस मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की जाती है।

इसे भी पढ़ेंः फारेंसिंक साइंस लैब में सहायक निदेशक के पद पर चयनित 11 अभ्यर्थियों को HC ने जारी किया नोटिस

इससे पहले 18 अगस्त को सीबीआई की ओर से सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अदालत में मामले की जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया गया। इसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

उस दौरान अदालत ने इस मामले की सुनवाई 25 अगस्त हो निर्धारित की थी। सीबीआई की ओर से लालू की जमानत को रद करने के लिए एसएलपी दाखिल की गई है।

इसे भी पढ़ेंः HC ने DGP पूछा- राज्य में अपराध पर क्यों नहीं हो रहा कंट्रोल, कोर्ट में हुए थे उपस्थित

लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि लालू की जमानत रद करने के लिए सीबीआई ने याचिका दाखिल की है। सभी में उनकी ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है।

चार मामलों में लालू प्रसाद को मिली है जमानत

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद को चार मामलों में सजा मिली है। इसके खिलाफ लालू प्रसाद ने हाई कोर्ट में अपील याचिका दाखिल की थी।

अपील के साथ लालू ने जमानत देने की गुहार लगाई थी। अदालत ने सभी मामलों में आधी सजा पूरी करने के आधार पर जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है।

सीबीआई लालू के चाईबासा के दो, देवघर और दुमका मामले में झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत को निरस्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की है।

सीबीआई की ओर से हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है। जिसमें कहा गया है कि हाई कोर्ट का आदेश सही नहीं है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

supreme-court

SC News: गैर सरकारी स्कूलों में RTE लागू करने के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को बनाया प्रतिवादी

supreme-court

SC News: ब्रेकअप के हर रिश्ता रेप नहीं, SC ने कहा- ऐसे में पुरुषों की आजादी पर लग जाएगा पहरा

SC News: Supreme Court orders Anant Singh to surrender by December 1 in the Dularchand Yadav murder case

SC News: दुलारचंद यादव हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अनंत सिंह की जमानत, 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश

supreme_court_of_India

SC News: सहायक आचार्य नियुक्ति: संशोधित परिणाम आदेश का अनुपालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट में 4 नवंबर को होगी सुनवाई

supreme_court_of_India

SC News: शिवशंकर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से झटका: सरकारी जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ी PIL खारिज, 25 हजार का अतिरिक्त हर्जाना

Leave a Comment