मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: हत्या में प्रयुक्त हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी को जमानत नहीं, भूमि विवाद में शंभू मुंडा हत्याकांड

---Advertisement---

Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त-5 शैलेंद्र कुमार की अदालत ने तमाड़ में हुए बहुचर्चित शंभू मुंडा हत्याकांड के आरोपी रमण प्रताप भगती को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने मामले की गंभीरता और गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका को देखते हुए आरोपी की नियमित जमानत याचिका (Regular Bail Petition) खारिज कर दी।

भूमि विवाद में मारी गई थी गोली, सह-आरोपी के बयान पर हुई थी संलिप्तता उजागर

यह मामला तमाड़ थाना कांड संख्या 114/2025 से जुड़ा हुआ है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 की रात भूमि विवाद को लेकर शंभू मुंडा नामक व्यक्ति की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी रेनुका देवी के लिखित बयान के आधार पर तमाड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस अनुसंधान के दौरान मामले के एक सह-आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। सह-आरोपी ने अपने कथित स्वीकारोक्ति बयान में रमण प्रताप भगती के नाम का खुलासा किया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी रमण प्रताप 23 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत (जेल) में बंद है।

तमाड़ जंगल से बरामद हुआ था देसी पिस्तौल और कारतूस

अदालत में पेश की गई केस डायरी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी रमण प्रताप भगती की निशानदेही पर पुलिस ने तमाड़ के जंगलों में सघन छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल के लिए छुपाकर रखा गया एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया था।

सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि आरोपी पर हत्या की वारदात के लिए मुख्य शूटरों को हथियार और गोला-बारूद (Ammunition) उपलब्ध कराने का बेहद गंभीर आरोप है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि मामले के तथ्य और परिस्थितियां गंभीर हैं। यदि आरोपी को इस चरण पर जमानत पर रिहा किया जाता है, तो उसके द्वारा केस के महत्वपूर्ण गवाहों को डराने-धमकाने या प्रभावित करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इन्हीं आधारों पर कोर्ट ने जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: मां-पिता दोनों गार्जियन, तो बच्चे की कस्टडी का दरवाजा किसके लिए खुला? हाई कोर्ट ने दिया जवाब

High court news

HC News: पत्नी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया… हाई कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए तो तलाक नहीं

High court news

HC News: झारखंड हाई कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज की, कहा- पत्नी का अलग रहना अपने आप में परित्याग नहीं

हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासाः वकील अनुष्का के गले के ऊपरी हिस्से में पाया गया तिरछा लिगेचर मार्क

MLA-Bhushan-Bara-Case

Congress MLA Bhushan Bara Rape Case: नाबालिग ने रांची सिविल कोर्ट में दर्ज कराया बयान, जांच हुई तेज

jharkhand high court

HC News: पॉलिटेक्निक उत्तर-पुस्तिका रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को मिली राहत, फिर से सुनवाई का निर्देश

Leave a Comment