Civil Court News

फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेने वाले आरोपियों पर चलेगा मुकदमा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 14 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेने के 11 आरोपियों पर मुकदमा चलेगा। सीबीआइ की विशेष अदालत ने इस मामले में नामजद 11 आरोपियों को समन जारी किया है। अदालत ने फर्जी पैन, वोटर आईडी, आयकर रिटर्न सहित अन्य दस्तावेज बैंक में जमा कर 3.02 करोड़ रुपये के हाउस लोन घोटाले में नामजद 11 अभियुक्तों के खिलाफ संज्ञान लिया है।

अदालत ने इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ समन जारी किया गया। इससे पूर्व सीबीआइ की आर्थिक अपराध शाखा ने अभियोजन स्वीकृति के साथ मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। जमशेदपुर के पंजाब नेशनल बैंक की बिष्टुपुर शाखा में उक्त घोटाला 2013 से 2015 के बीच हुआ था। लोन चुकता नहीं होने पर दस्तावेजों की जांच की तो गई तो सभी कागजात फर्जी पाए गए। इसके बाद इस घोटाले की जांच सीबीआइ को सौंप दी गई। सीबीआई ने आरसी 1/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

See also  Court News: सामूहिक दुष्कर्म मामला: दोषी सुशील उरांव को आजीवन कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

नामजद आरोपितों के नाम एवं लोन रकम


हरजीत सिंह, मनीफीट, टेल्को गायरेंटर, जोगेंदर अग्रवाल, भक्तिनगर, बर्मामाइंस -39.20 लाख, कुलवंत सिंह, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई- 49 लाख, निर्मल कुमार मिश्रा, सुभाष कॉलोनी, डिमना – 28.80 लाख, विनीत पांडेय, दाईगुट्टू, मानगो – 21.60 लाख, चंदन अग्रवाल, रामनगर, कदमा – 24 लाख, अमरपाल सिंह, कालीमाटी रोड, साकची – 23 लाख, चंदन घोष, परमथनगर, परसुडीह- 29.50 लाख, दिपेश सेन, न्यू कालीमाटी, साकची – 32 लाख, अनीष सिंह, 10 नंबर बस्ती गोलमुरी -21.60 लाख, देबजीत बोस, भाटिया बस्ती, कदमा – 28.80 लाख।

इस भी पढ़ेंः टेरर फंडिंग के दो आरोपियों की हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

See also  Police Remand में 11 दिनों की पूछताछ के बाद मंत्री के ओएसडी संजीव लाल एवं सेवक जहांगीर आलम की पेशी 18 मई को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment