Civil Court News

Ranchi: जमीन माफिया कमलेश सिंह के फ्लैट से जब्त 100 कारतूस निकले उसके बॉडीगार्ड के, कोर्ट ने दिया रिलीज का आदेश

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 28 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: जमीन माफिया कमलेश कुमार सिंह के फ्लैट से बरामद 100 कारतूसों उसके बॉडीगार्ड का है। सुनवाई पश्चात सीजेएम कोर्ट ने रिलीज करने का आदेश दिया है। जब्त कारतूस पूरी तरह से वैध है। कारतूस को रिलीज करने को लेकर कमलेश कुमार का बॉडीगार्ड कौशल कुमार सिंह ने एक याचिका दाखिल की थी। दाखिल याचिका पर सीजेएम की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने जोरदार पक्ष रखा। अदालत ने मामले में जांच अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। कौशल कुमार सिंह का शस्त्र लाइसेंस गढ़वा जिले से जारी है। जांच अधिकारी ने इसका सत्यापन किया। साथ ही अदालत ने जांच अधिकारी से पूछा कि एक समय में हथियारों के लिए अधिकतम कितने कारतूस की खरीद की जा सकती है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में ईडी ने दाखिल किया जवाब, सुनवाई तीन अगस्त को

अधिवक्ता ने जांच अधिकारी के रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आर्म्स लाइसेंस धारक एक साल में अधिकतम 200 कारतूस की खरीदारी कर सकता है। एक समय में अधिकतम 50 कारतूस की खरीदारी कर सकता है। बरामद 100 कारतूस के चालान को भी पुलिस ने सत्यापन किया। कोर्ट पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद कांके थाना द्वारा जब्त 100 कारतूस को रिलीज करने का आदेश पारित किया। बता दें कि ईडी ने कमलेश कुमार के ठिकाने पर बीते 21 जून को छापेमारी की थी। जहां से एक करोड़ नकद के साथ 100 कारतूस बरामद किया गया था। बरामद कारतूस को लेकर कांके थाना में कांड संख्या 174/2024 के तहत कमलेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बरामद कारतूस कमलेश कुमार का नहीं बल्कि उसके बॉडीगार्ड का निकला है।

See also  Ranchi: अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2025 के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन का प्रोस्टेट मार्च 21 फरवरी को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment