Civil Court News

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ेंगी मुश्किलें या नहीं, आदेश सुरक्षित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 04 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की आनेवाले समय में मुश्किलें बढ़ेंगी या नहीं। इस पर अदालत जल्द अपना आदेश सुनाएगी। गुरुवार को रांची के एमपी/एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित मामले में अतिरिक्त आपराधिक धाराओं को जोड़ने के आवेदन पर सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत अपना आदेश अगले सप्ताह सुना सकती है।

इस मामले में शिकायतकर्ता ने कुछ अतिरिक्त आपराधिक धारा को जोड़ने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। उसी आवेदन पर सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता महिला ने वर्ष 2018 में विधायक भूषण बाड़ा समेत 5 के खिलाफ सिमडेगा कोर्ट में शिकायतवाद दायर किया था। इसमें विधायक भूषण बाड़ा पर महिला से दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। भूषण बाड़ा के विधायक बनने के बाद यह मुकदमा रांची के एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में स्थांतरित किया गया। इसके बाद से मामले में सुनवाई लगातार जारी है। लेकिन विधायक रहते मामले में फैसला आएगा। इस पर संदेह ही है।

See also  Ranchi/ACB: शराब घोटाला मामला: नवीन केडिया के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक, 28 नवंबर को आएगा फैसला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment