Civil Court News

डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार तीन अभियुक्तों को पांच-पांच साल की सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 27 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने 27 जुलाई शनिवार को डकैती की योजना बनाने के मामले में दोषी करार तीन अभियुक्तों , संजय राम, गौतम रविदास और राजू पांडे को पां-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर 15-15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।जुर्माने की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त छह महीने जेल काटनी होगी। अदालत ने उक्त आरोप में तीनों को 23 जुलाई को दोषी पाया था।

इनलोगों पर लातेहार जाकर कचहरी स्थित जेवर दुकान में डकैती करने की योजना बनाने का आरोप था। घटना को लेकर अभियुक्तों के खिलाफ रातू थाना में अगस्त 2017 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 3 अगस्त 2017 को रातू के बड़का टोली निवासी राजू पांडे के आवास पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में राजू पांडे समेत 12 को नामजद किया गया था। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि इनलोगों ने राहे के स्टेट बैंक में अक्तूबर 2016 में चोरी एवं बुटी मोड़ स्थित जेवर दुकान में चोरी की बात स्वीकार की थी।

See also  Court News: उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में छह आरोपियों की जमानत पर होगी सुनवाई 29 मई को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment