Civil Court News

बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने के दोषी युवक को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची के पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने सोमवार को साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने के दोषी सुनील मछुआ को शेष प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जघन्य अपराध 22 जनवरी 2020 को किया गया था। घटना को लेकर बुंडू स्थित महिला एवं बाल संरक्षण थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बुंडू थाना क्षेत्र के पावर हाउस कॉलोनी निवासी सुनील पर आरोप है कि किसी बात को लेकर बच्ची के माता-पिता और उसके पड़ोसी सुनील मछुआ से उसका झगड़ा हुआ था।

See also  Court News: दोबार समन... वारंट... गिरफ्तारी वारंट, एसएसपी को तीन पत्र फिर भी नहीं पहुंचे गवाह; ढाई साल इंतजार करने के बाद कोर्ट से हत्या के आरोपी बरी

इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने परिजनों से झगड़ा किया और धारदार हथियार लेकर घर से निकल गया। वह बच्ची के माता-पिता की हत्या करने के लिए रात 10 बजे उसके घर पहुंचा। बच्ची को सोता छोड़कर उसके माता-पिता पड़ोसी से मदद मांगने चले गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी मासूम बच्ची को कुछ दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आपको बता दें कि इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची टाटा मार्ग को जाम कर दिया और हत्यारे को फांसी की सजा और मृतक मासूम के परिवार को मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग की।

See also  Ranchi/Sentenced: सात साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार मामले में दोषी साहिल अंसारी पोक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल कैद की कठोर सजा, साथ में जुर्माना भी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment