Civil Court News

Court News: Ranchi हिंसा मामले में 5 को 2-2 साल की सजा, कोर्ट 10-10 हजार का लगाया जुर्माना

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Sep, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi news: रांची हिंसा से जुड़े चार साल पुराने मामले में अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते दो-दो साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला न्यायिक दंडाधिकारी रित्विका सिंह की अदालत ने सुनाई।

अदालत ने एमडी उस्मान उर्फ करण, एमडी तावरू उर्फ तबाकर कुरैशी, एमडी सरफराज आलम, एमडी साबिर अंसारी और एमडी अफसर को गैरकानूनी जमाव, पुलिस के सरकारी काम में बाधा डालने के लिए बल प्रयोग, गाली-गलौज व अपमान और आपराधिक साजिश के आरोप में दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।

सभी पर 10-10 का जुर्माना

अदालत ने अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। फैसले में अदालत ने कहा कि अभियोजन ने आरोपियों की भीड़ में मौजूदगी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज व पथराव को साक्ष्यों से साबित किया है। हालांकि, भीड़ के पास किस तरह के घातक हथियार थे, इसका स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला।

See also  झारखंड विधानसभा नियुक्ति की जांच करने वाले पूर्व जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद का निधन

पोक्सो मामले में दो बरी

पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने गुरुवार को पोक्सो और दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है।

पहले मामले में बेड़ो थाना क्षेत्र के राजू महली पर नाबालिग को 27 अप्रैल 2023 को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप था। अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने स्पष्ट किया कि उसने स्वेच्छा से घर छोड़ा था और आरोपी के साथ उसका विवाह हो चुका है तथा उनका एक बच्चा भी है।

प्रेम संबंध होने पर बरी

वहीं दूसरे मामले में बुड़मू थाना क्षेत्र के तौसीफ मलिक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप था। 20 जनवरी 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

See also  Ranchi/ACB: शराब घोटाले में विनय चौबे के बाद जेएसबीसीएल के वर्तमान व पूर्व जीएम समेत तीन को कोर्ट ने दी डिफॉल्ट बेल की सुविधा

इस मामले में भी पीड़िता ने जिरह के दौरान प्रेम संबंधों की बात स्वीकार की, जबकि चिकित्सीय जांच रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न का कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिला। इसे देखते हुए अदालत ने राजू महली और तौसीफ मलिक दोनों को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment