Civil Court News

Ranchi/ACB: शराब घोटाले में विनय चौबे के बाद जेएसबीसीएल के वर्तमान व पूर्व जीएम समेत तीन को कोर्ट ने दी डिफॉल्ट बेल की सुविधा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 20 Aug, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: शराब घोटाला मामले में 21 मई से जेल में बंद झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के वित्त महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास पूर्व जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार और मार्शल कंपनी के कर्मचारी नीरज कुमार सिंह को जमानत की सुविधा रांची स्थिति ACB की विशेष अदालत ने प्रदान कर दी है। तीनों पर 90 दिनों में उनके खिलाफ दर्ज आरोप पर जांच अधिकारी ने चार्जशीट दाखिल नहीं कर सका। तीनों ने बुधवार को डिफॉल्ट बेल याचिका दाखिल कर जमानत मांगी। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मंगलवार को आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को जमानत मिली थी। तीनों आरोपी जेल से बाहर निकल जाएंगे। अदालत ने सशर्त तीनों को जमानत की सुविधा प्रदान की है। 25-25 हजार रुपए के दो निजी मुचलके पर जमानत प्रदान की गई है। जेल में बंद अन्य 7 आरोपियों को भी लाभ मिलना तय लग रहा है। कारण 92 दिनों बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकी है।

See also  हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल व विधि सचिव सहित पांच न्यायिक पदाधिकारी बनेंगे हाईकोर्ट के जज, कोलेजियम ने दी मंजूरी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment