high court news

Sealing by RMC: रांची का सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल रहेगा सील, हाईकोर्ट में तीन लोगों ने किया स्वामित्व पर दावा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Dec, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Sealing by RMC झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में करमटोली स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल को सील के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल के संचालक की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।

क्योंकि इस मामले में तीन अन्य की ओर से हाईकोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर रोहतास मुंडा के स्वामित्व पर सवाल उठाया गया है। रांची नगर निगम के अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अदालत ने नगर निगम की कार्रवाई को सही ठहराया है।

बैंक्वेट हॉल के संचालक रोहतास मुंडा को नए नक्शा पास करते हुए पुराने भवन को हटाना था, लेकिन उन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए पुराने भवन में ही बैंक्वेट का संचालन कर रहे थे। इसलिए निगम ने सेलिब्रेशन हॉल का निबंधन रद करते हुए सिलिंग की कार्रवाई की।

See also  Ranchi/H Court: हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों, व्याख्याता के साथ शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने का दिया निर्देश

इसे भी पढ़ेंः Uranium Case in Bokaro: जब्त यूरेनियम मामले की जांच कर सकती है एनआईए, हाईकोर्ट ने केस से संबंधित सभी दस्तावेज सौंपने को कहा

इस बीच कुछ लोगों की ओर से हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर कहा गया कि सेलिब्रेशन हॉल तीन अन्य लोग पार्टनर हैं। सिर्फ रोहतास मुंडा सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल के मालिक नहीं है। इसलिए अदालत उन्हें मालिक मानते हुए कोई आदेश पारित नहीं करे। इस पर अदालत ने रोहतास मुंडा की याचिका को खारिज कर दिया।

डकैती के अभियुक्त आफताब अंसारी को दस साल की सजा
रांची अपर न्यायायुक्त आरके मिश्रा की अदालत ने घर में डकैती करने के मामले में दोषी करार अफताब अंसारी को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने अभियुक्त पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त छह महीने जेल में रहना पड़ेगा।

See also  Encroachment: हाई कोर्ट ने कहा, कनॉट प्लेस से अवैध फेरीवालों और विक्रेताओं को हटाया जाए

अदालत ने अभियुक्त को 30 नवंबर को दोषी करार दिया था। घटना को लेकर पिठोरिया निवासी फरहाना खातून ने 16 अप्रैल 2018 को पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एपीपी एसके मंडल ने बताया कि अभियुक्त फरहाना खातून के घर में जबरदस्ती घुसकर 30 हजार नगदी समेत लैपटॉप, मोबाइल और जेवरात अपने साथ ले गया था। इस मामले के अन्य दो आरोपित दानिश एवं दाबिर फरार है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment