high court news

Road Widening: बिना जमीन अधिग्रहण किए ही निर्माण कार्य से हाईकोर्ट नाराज, एनएच से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 20 Jan, 2022
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Road widening: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में जमीन का अधिग्रहण किए बिना ही सड़क चौड़ीकरण करने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में एनएचएआइ से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी।

इस संबंध में राजेश केडिया ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता शुभाशीष रसिक सोरेन ने अदालत को बताया कि यह मामला बरही से कोडरमा राजमार्ग के चौड़ीकरण से संबंधित है। बरही से कोडरमा राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः 7th JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण देने के मामले में हाईकोर्ट ने जेपीएससी और सरकार से मांगा जवाब

See also  Ranchi News : JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 15 मई को

तिलैया के पास प्रार्थी का 20 सालों से सड़क के किनारे धर्मकांटा चलता है। लेकिन उस जमीन का अधिग्रहण किए बिना ही उन्हें उक्त जमीन खाली करने का नोटिस ठेकेदार की ओर से दिया गया है। जबकि इस संबंध में एनएचएआइ से आरटीआइ के जरिए मांगे गए जवाब में कहा गया है कि उक्त जमीन के अधिग्रहण से संबंधित कागजात उनके पास नहीं है।

प्रार्थी की ओर से निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके बाद अदालत ने नाराजगी जताते हुए मौखिक रूप से हा कि जब जमीन का अधिग्रहण ही नहीं किया गया है, तो कैसे सड़क चौड़ी की जा रहा है। इस संबंध में पूरी जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से अदालत को दी जाए। अब इस मामले में छह सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

See also  महाधिवक्ता के खिलाफ अवमानना मामलाः हाईकोर्ट से बोले कपिल सिब्बल- ऐसा नहीं करना ही सबके लिए अच्छा, फैसला सुरक्षित

इसे भी पढ़ेंः 7th JPSC Exam: ओएमआर शीट सही से नहीं भरने पर नहीं मिलेगा अंक, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment