Civil Court News

Ranchi: जानलेवा हमले के आरोपी ने नहीं लगाई हाजिरी, अदालत ने भेजा जेल, मिस यूज मामले में आरोपी को 7 दिन जेल काटने के बाद मिली दोबारा जमानत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 30 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: 10 साल पुराने जानलेवा हमले समेत अन्य आरोपों में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी निरंजन महतो को कोर्ट में सुनवाई के दौरान हाजिरी नहीं देना महंगा पड़ा। जमानत पर चल रहा आरोपी का बेल बांड सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने रद्द कर दी। जमानत बंध पत्र रद्द करने के साथ ही उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। आरोपी ने मिस यूज के आरोप में 21 अक्तूबर को जेल जाना पड़ा। 7 दिन जेल काटने के बाद उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका को अदालत ने सशर्त याचिका को स्वीकार किया।

निर्धारित तारीख 11 सितंबर को आरोपी की ओर से न तो वकील और न ही अधिवक्ता क्लर्क हाजिरी दी थी। सिर्फ एक दिन हाजिरी नहीं देने पर अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए जमानत बंध पत्र को रद्द कर दिया था। आरोपी 2014 से जमानत पर चल रहा है। बता दें कि जानलेवा हमले को लेकर तमाड़ थाना में 6 फरवरी 2014 को 21 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है। मामले में एक दर्जन से अधिक आरोपी ट्रायल फेस कर रहा है। मामले में गवाही जारी है।

See also  ईडी के समन की अवहेलना मामले में सीएम हेमंत सोरेन के कोर्ट में उपस्थिति पर 17 अगस्त को सुनवाई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment