Civil Court News

Ranchi: नाबालिग से रेप की कोशिश मामले में दोषी युवक को 10 साल की जेल, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश करने के मामले में दोषी करार अभियुक्त सुखैर उरांव उर्फ लंगड़ा को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। अदालत ने रेप करने का प्रयास मामले में पिछले सप्ताह दोषी करार दिया था।

एयरपोर्ट रोड हिनू निवासी अभियुक्त पर नाबालिग के साथ जोर जबरदस्ती करने का आरोप था। इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने एयरपोर्ट थाना में अप्रैल 2022 में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई थी। मामले में अभियुक्त के खिलाफ 18 जुलाई 2022 को ही आरोप तय कर दिया गया था। अभियोजन की ओर से ठोस गवाही दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर अदालत ने अभियुक्त को दोषी पाकर सजा सुनाई है।

See also  Ranchi/CBI Court: 130 करोड़ रुपए के दवा घोटाले में आरोपी को मिली लंदन जाने की अनुमति, लौटने के बाद कोर्ट में जमा करना होगा पासपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment