Civil Court News

Ranchi: घर में घुसकर नाबालिग से मारपीट करने के आरोपी को पोक्सो कोर्ट ने सुनवाई सजा

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 08 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दुष्कर्म का प्रयास करने से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त अमित तिर्की को एक साल की सजा सुनाई है। अदालत ने सुनवाई के दौरान सिर्फ मारपीट और घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में दोषी पाया है। अभियुक्त नगड़ी के नयासराई काना टोली निवासी है। घटना को लेकर डोरंडा थाना में 11 नवंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

14 नवंबर 2022 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दी थी। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पीड़िता घर में अकेली थी। उसी समय घर में घुस कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की जा रही थी। पीड़िता ने सेफ्टी पिन अभियुक्त को चुभा दी। जिससे वह चिल्लाते हुए भाग गया था। लेकिन घटना के दौरान पीड़िता पूर्व के आरोप से पलट गई। सिर्फ मारपीट का सही बताया। पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

See also  फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अजय सिंह को चेक बाउंस की राशि का 2.13 करोड़ रुपए का किया भुगतान
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment