Civil Court News

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मामले में आंशिक सुनवाई, अगली सुनवाई..

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 01 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर एमपी/एलएलए मामले की विशेष अदालत में मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील प्रदीप चंद्रा ने बहस की। जो पूरी नहीं हो सकी। आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 8 अक्तूबर निर्धारित की है।

बता दें कि मामले में ईडी की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। हेमंत सोरेन की ओर से पांच जुलाई को उक्त मामले में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति में छूट से संबंधित याचिका दाखिल की है। मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी है। बता दें कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है। जिसमें सुनवाई जारी है। ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में जनवरी 2024 में शिकायतवाद दर्ज कराई है। ईडी के आठ समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

See also  Cyber Fraud: बैंक अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधी दोषी, 23 को सजा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment